MP News Today: मध्य प्रदेश की राजनीति में शुक्रवार का दिन काफी हलचल भरा रहा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जहाँ राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर तीखा पलटवार किया, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिनभर कई अहम कार्यक्रमों और दौरों में बीता।
सिंधिया का राहुल गांधी पर तीखा तंज
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात के बाद सिंधिया ने कहा कि जिन लोगों का वोट बैंक खत्म हो गया है, वही इस तरह के निराधार आरोप लगाते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए इसे हार की बौखलाहट करार दिया और कहा कि ऐसे आरोप निराधार होते हैं।
CM मोहन यादव का व्यस्त दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को एक बेहद व्यस्त दिन गुजारा। दिन की शुरुआत में उन्होंने इंटेलिजेंस और जनसंपर्क के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद वे दिल्ली से भोपाल पहुंचे।
also read;-MP में दस्तावेजों पर लगा 400% का झटका! एफिडेविट से लेकर शस्त्र लाइसेंस तक, सब कुछ हुआ महंगा
सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री ने बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को सिंगल क्लिक से राहत राशि वितरित की। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से रायसेन जिले के तामोट गांव गए, जहाँ उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दोपहर में मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना हुए, जहाँ उन्होंने दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और जनता से सीधी बातचीत की। मुख्यमंत्री का यह दौरा जनसंपर्क और आपदा राहत कार्यों की समीक्षा के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दिन का समापन उज्जैन में रात्रि विश्राम के साथ किया।
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें |
Join WhatsApp Group |