Youth Congress elections: मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनावों को लेकर एक हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया है। पूरे प्रदेश से जहाँ 15 लाख युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा से सबसे कम युवाओं ने ही पार्टी से जुड़ाव दिखाया है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन से सबसे ज्यादा युवाओं ने सदस्यता ली है।
कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सबसे कम सदस्य
युवा कांग्रेस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से सिर्फ 3,287 युवाओं ने ही कांग्रेस की सदस्यता ली है। यह संख्या उन जिलों की तुलना में काफी कम है, जहाँ कांग्रेस का इतना बड़ा जनाधार नहीं माना जाता। यह आंकड़ा कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
सीएम मोहन यादव के गृह जिले में रिकॉर्ड भागीदारी
इस मामले में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन का है, जहाँ से 74,000 युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली। यह संख्या पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के गृह जिले धार से 55,000 और सतना से 58,300 युवाओं ने सदस्यता लेकर इन चुनावों में हिस्सा लिया है।
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें |
Join WhatsApp Group |
ऐसे चुने जाएंगे युवा कांग्रेस के पदाधिकारी
पूरे प्रदेश में करीब 15 लाख युवाओं ने ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए 50 रुपये का शुल्क देकर सदस्यता ली है। इन सदस्यों को छह पदों के लिए वोट देना था। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर तक प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष का चयन सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू के जरिए होगा।
जिला | सदस्य बने |
छिंदवाड़ा | 3,287 |
दमोह | 11,760 |
दतिया | 22,474 |
देवास | 35,354 |
धार | 55,000 |
डिंडोरी | 6,010 |
रायसेन | 13,462 |
राजगढ़ | 43,837 |
रतलाम | 26,322 |
रीवा | 55,429 |
सागर | 28,076 |
सतना | 58,300 |
सीहोर | 25,324 |
सिवनी | 41,241 |